पूर्व सांसद स्वर्गीय राजो बाबू जी का 14वीं पुण्यतिथि समारोह मनाया गया
शेखपुरा- आजाद हिन्द आश्रम कांग्रेस कमिटी में पूर्व सांसद स्वर्गीय राजो बाबू जी का पुण्यतिथि समारोह मनाया गया । बताना जरूरी है कि राजो सिंह के हत्या के बाद जिला नहीं बल्कि बिहार एक गहरे शोक में डूब गया था । धटना 2005 की है जहाँ हजारों लोगों ने पूर्व सांसद राजो सिंह के 14वें पूण्य तिथी पर शरीक हुये वहीं पूरा का पूरा माहौल गमगीन हो गया । नम आँखों से लोगों ने उनके बने आदम कद पर माल्यार्पण कर पुष्प चढाये वही नम आँखों से विधायक सुदर्शन ने शेखपुरा जिला के एक रत्न खोने की बात बताई है । देखा जाये तो पूरे जिलावासी आज भी उन्हें विकाश पुरुष के नाम से जानते है । हालांकि एक छोटा सा शहर शेखपुरा को जिला बनाने उनका अहम भूमिका रहा है । शेखपुरा में जब भी जिला समारोह मनाया जाता है तो बिना उन्हें याद किये कार्यक्रम अधूरा ही माना जाता है । उनके कार्यो की समीक्षा करना अधूरा नही बल्कि कभी पूरा ना होने की बात भी सुनने को मिल ही जाता है । जिला के किसी भी क्षेत्र हो चाहे विकाश के किसी भी विंदु पर बात करें सिर्फ राजो सिंह का ही नाम आता है आज पूरा जिलावासी अपने आप को उनका ऋणी ही मानता है । शोकाकुल कार्यक्रम में बरबीघा विधानसभा के कांग्रेस विधायक - सुदर्शन कुमार एवं शेखपुरा जिला कांग्रेस कमिटी के जिला अध्यक्ष- कुमार सत्यजीत, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कैलाश बाबू , श्रवण सिंह , सुरेश सिंह , लल्लन सिंह , वीरेंद्र सिंह, गंगा यादव , आनंदी यादव, कारू सिंह एवं कांग्रेसी युवा सन्नी कुमार, माधव पांडेय, राकेश कुमार चिंटू, आर के जितेंद्र धारी, पप्पू सिंह, मुन्ना सिंह, राजकमल , राजेश कुमार आदि उपस्थित रहे ।


No comments:
Post a Comment